बरेली

Bareilly News: सूरज ने ओढ़ी बादल की रजाई, रिमझिम से लुढ़का पारा

Connect News 24

बरेली। रविवार रात बूंदाबांदी के बाद सोमवार सुबह आधे घंटे की रिमझिम ने ठिठुरन बढ़ा दी। अपराह्न तीन बजे तक सूरज भी बादल में छिपा रहा। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हल्के घने बादल मंडराने, अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अलनीनो की सक्रियता से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर क्षेत्र में कम व उत्तरी क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इधर, पछुआ हवा के साथ बादल शहर में प्रवेश कर रहे हैं। रविवार रात कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भोर होने पर घने बादल घिरे और रिमझिम से लोग भीगे। हल्के बादल मंडराने, नमी अधिक होने से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी और गति छह किमी प्रति घंटे रही।

गेहूं, सब्जी, मटर का तेजी से होगा विकास

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे खेतों में पानी की जरूरत कम होगी। फसलों को जरूरी खनिज मिलेंगे। गेंहू, सब्जी व मटर की फसल और फलों के उत्पादन में भी यह बारिश सहायक होगी। बीजों का अंकुरण तेजी से होगा। फसलों की लंबाई बढ़ेगी। हालांकि, अगर तेज बारिश हुई तो खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान भी हो सकता है।

मौसम इनपुट

21.9

14.1

दिन में धूप रहेगी और बादल भी मंडराएंगे। हल्की बारिश के आसार हैं।

6.49्र

5.16


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button