बरेली

Bareilly News: ऑटो रिक्शा, टेंपो चालक 15 दिन में पूरे करेंगे सुरक्षा मानक

Connect News 24

बरेली। ऑटो रिक्शा-टेंपो वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि ऑटो रिक्शा और टेंपो चालक 15 दिन में सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करेंगे। शहर में कई स्कूलाें के बच्चे ऑटो रिक्शा, टेंपो से भी आते-जाते हैं। इनको ले जा रहे काफी संख्या में ऑटो रिक्शा, टेंपो सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। जांच में उन पर कार्रवाई भी की जा रही है।

इसके विरोध में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल से मिला था। उन्होंने आरटीओ को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता से मिला। बैठक में तय हुआ कि ऑटो रिक्शा, टेंपो चालक 15 दिन में मानकों को पूरा कर लेंगे।

स्कूल वाहन की हो सघन जांच : डीएम

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार ने अभियान चलाकर अवैध बसों का संचालन बंद कराने और स्कूली वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि नियम विरुद्ध बसों के संचालन से जाम लग रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। राजस्व की भी हानि हो रही है। इस पर सख्ती की जाए। फिटनेस, परमिट के बिना चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ भी जांच के निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button