Bareilly News: टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का समय बदला, एक अक्तूबर से नए समय पर चलेगी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर-मथुरा के बीच चलने वाली इकलौती नियमित 05062/05061 टनकपुर-मथुरा छावनी-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की समयसारिणी में रेलवे ने बदलाव किया है। दो दिन पहले ही इस ट्रेन संचालन 30 जनवरी 2024 तक बढ़ाया गया है। एक अक्तूबर से टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का संचालन नई समयसारिणी पर किया जाएगा।
एक अक्तूबर से टनकपुर से चलने वाली 05062 टनकपुर से सुबह 4:45 बजे, खटीमा से 5:10 बजे, पीलीभीत से 5:42 बजे, भोजीपुरा से 6:17 बजे, इज्जतनगर से 6:32 बजे, बरेली सिटी से 6:52 बजे, बरेली जंक्शन से 7:02 बजे, बदायूं 7:40 बजे, उझानी से 7:53 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 8:20 बजे, कासगंज से 9:00 बजे, सिकंद्राराऊ से 9:22 बजे, हाथरस सिटी से 10:15 बजे चलकर 11.08 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। अब तक ये ट्रेन सुबह 4:30 बजे टनकपुर से रवाना होती थी।
ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज
मथुरा छावनी से चलने वाली 05061 मथुरा छावनी-टनकपुर स्पेशल शाम 4:55 बजे, हाथरस सिटी से 5:28 बजे, सिकंद्राराऊ से 6:05 बजे, कासगंज से 6:30 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 6:55 बजे, उझानी से 7:22 बजे, बदायूं से 7:35 बजे, बरेली जंक्शन से 8:11 बजे, बरेली सिटी से 8:30 बजे, इज्जतनगर से 8:45 बजे, भोजीपुरा से 9:03 बजे, पीलीभीत से 9:47 बजे, खटीमा से 10:30 बजे चलकर रात 11:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी। अब तक मथुरा जंक्शन तक जाने वाली यह ट्रेन अब मथुरा छावनी पर यात्रा खत्म करेगी। शुक्रवार को इज्जतनगर रेल मंडल ने ट्रेन की नई समयसारिणी जारी कर दी।



