बरेली

Bareilly News: राज्य शिक्षक अवार्ड से नवाजी जाएंगी शिक्षिका पुष्पा अरुण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Thu, 31 Aug 2023 02:25 AM IST

बरेली। जिले से राज्य शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए शिक्षिका पुष्पा अरुण का चयन किया गया है। वह प्राथमिक विद्यालय चनहेटा क्यारा में तैनात हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों और सामुदायिक सहयोग के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में 11 साल सेवा कर चुकीं शिक्षिका मास्टर ट्रेनर भी हैं और जिले में आयोजित कई सेमिनार में शिक्षकों को टीएलएम बनाने का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। विषय के मुताबिक पपेट्री के जरिये शिक्षण में विशेष दक्षता रखती हैं। वह नेशनल थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। शिक्षिका ने बताया के उन्हें यह पुरस्कार सामुदायिक सहयोग के लिए किए उनके विभिन्न कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने गांव के लोगों को भी सफलता का श्रेय दिया है। वह क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाती हैं। महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाना और उनको डिस्पोज करने का तरीका भी सिखाती हैं। राज्य शिक्षक अवाॅर्ड के लिए चयनित होने पर उन्हें शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए लगाती हैं कक्षाएं

शिक्षिका ने बताया की वह स्कूल समय के बाद एक घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चलाती हैं। इसके तहत ऐसे बच्चे जो किसी कारण से स्कूल समय में पढ़ने नहीं आ सकते, उन्हें शिक्षित करती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार से मिले अनुशासन को दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button