मां कराना चाहती है देह व्यापार: विवाहित बेटी ने लगाए आरोप, मायके से नहीं कर रही विदा; दामाद से किया ऐसा सलूक

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। युवती के अनुसार, मां उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहती है और ससुराल नहीं भेज रही है। युवती की बड़ी बहन के ससुर ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व जनपद पीलीभीत के एक गांव में हुई है। शादी के बाद वह ससुराल गई थी। उसकी मां कुछ दिन बाद उसे मायके ले आई और अब ससुराल नहीं भेज रही।
ये भी पढ़ें- भाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री
उसके पति जब भी विदा कराने आते हैं तो उसकी मां 50 हजार रुपये मांगने लगती हैं। पति के मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट पर आमादा हो जाती हैं। बेटी का आरोप है कि मां उससे वेश्यावृत्ति कराना चाहती है, जबकि वह अपने पति के साथ जाना चाहती है।
उधर, युवती की बड़ी बहन के ससुर ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की शादी तीन वर्ष पूर्व खुटार के एक गांव में हुई थी। बहू केवल एक बार ससुराल गई थी। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही है। बहू की मां उसे ससुराल नहीं भेज रही है। उनसे भी 50 हजार रुपये देने पर विदा करने की बात कही जा रही है।



