Bareilly News: जखीरे की बजरिया में कुत्तों का आतंक
बरेली। जखीरे की बजरिया में कुत्तों का आतंक है। जैसे ही लोग घरों से निकलते हैं, कुत्ते उनको दौड़ा लेते हैं। मौका पाते ही ये हमला कर लोगों को घायल कर देते हैं। इसलिए अब बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अकेले निकलने में डरती हैं। मोहल्ले के गुलरेज खान ने बताया कि कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। अब तक कुत्ते दो बच्चों को काटकर जख्मी कर चुके हैं। इनको पकड़वाना जरूरी हैं। मोहल्ला फूलवलान के हाजी उवैस खान ने बताया कि अभियान चलाना जरूरी है। मलूकपुर के सय्यद तय्यब चिश्ती व जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने मोहल्ले का सर्वे करवाकर खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाए जाने की मांग की है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. आदित्य तिवारी ने कहा कि टीम भेजकर कुत्ते पकड़वाए जाएंगे। संवाद



