बरेली

Bareilly News: चरित्र पर उठे सवाल तो युवक ने दे दी जान

Connect News 24

बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव में सोमवार को संजय (34) पुत्र लाल सिंह का शव फंदे से लटका मिला। मां ने गांव के दो लोगों पर फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस उसे पूछताछ के लिए बुला रही थी। इसको लेकर वह परेशान था।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मां उर्मिला देवी ने बताया कि रविवार को संजय के नवजात बेटे का नामकरण संस्कार था। इस दौरान मोहल्ले वालों को दावत दी गई थी। गांव की रहने वाली एक मासूम बच्ची भी समारोह में आई थी। खाना खिलाने के बाद बेटे ने उसे घर भेज दिया। गांव के लोगों ने छेड़खानी का फर्जी आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस जांच के लिए उसके घर भी पहुंची थी।

उर्मिला के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने बेटे संजय को थाने भेजने के लिए कहा था। इसके बाद से वह तनाव में था। देर रात उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने शव लटकते देखा। उर्मिला ने बताया कि आरोपी पहले भी गांव के कई लोगों की फर्जी शिकायत कर उनसे वसूली कर चुके हैं।

वर्जन

शव मिलने की सूचना पर गांव गया था। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। – श्रवण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button