रामपुर

Rampur News: अब पसियापुर चौराहे से नवाबगंज गांव होकर उत्तराखंड जाएंगे भारी वाहन

Connect News 24

रामपुर। रामपुर में बिलासपुर-चकफेरी मार्ग पर निर्माणाधीन स्वागत गेट के चलते अब पसियापुर चौराहे से होकर नवाबगंज गांव में प्रवेश करने के बाद ही भारी वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। वापसी में भी उसी रूट से जाएंगे। गेट के पिलर खड़े होने के बाद अब बीम डालने का काम किया जा रहा है। कोई हादसा न हो इसलिए डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन सोमवार से ही होना था, लेकिन गांव वालों के विरोध के चलते नहीं हो पाया। उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार से रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा।

रामपुर की रौनक बढ़ाने के लिए विभिन्न मार्गों पर आठ स्वागत गेट का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक स्वागत गेट की लागत करीब 84 लाख रुपये रखी गई है। इनमें पांच गेट पर काम शुरू करवा दिया गया है। जिसमें बिलासपुर से चकफेरी मार्ग, गदरपुर से मिलक खानम मार्ग, स्वार से किलाखेड़ा मार्ग, रामपुर-स्वार और बाजपुर मार्ग और दढि़याल से काशीपुर मार्ग पर काम चल रहा है। इन गेटों का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

बिलासपुर-चकफेरी मार्ग के गेट पर पीडब्ल्यूडी ने पिलर खड़े करवा दिए हैं। अब बीम पड़ने की बारी है। बताया जा रहा है कि बीम पड़ने के दौरान कोई अनहोनी न हो इसलिए पीडब्ल्यूडी ने 11 अगस्त तक इस रूट को बंद करने के लिए कहा है। इसमें बस, ट्रक, ट्रैक्टर समेत सभी बड़े वाहन बंद रहेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button