बरेली

Bareilly News: तेज बारिश में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम

Connect News 24

बरेली। सोमवार दोपहर में तेज बारिश के बावजूद शिवभक्तों के कदम नही रुके। झमाझम बारिश में भीगते व जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु नाथ मंदिरों की ओर बढ़ते रहे। इस दौरान कई जत्थों ने मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक किया। धोपेश्वरनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर में यह दृश्य आम रहा। संवाद

शोभायात्रा निकाल कर किया जलाभिषेक व शृंगार

नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की की ओर से प्रथम चरण में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और शृंगार किया। अनुज अग्रवाल की अगुवाई में श्यामगंज मंदिर में नाथ नगरी चालीसा व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों पर नंदी ध्वज लगाए, गले में गंगाजली और माथे पर केसरिया पट्टी बांधे यात्रा पर निकले। शंखनाद व जयकारा लगाते हुए यात्रा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची। यहां पंडित मुकेश जी ने सामूहिक रुद्राभिषेक कराया। शोभायात्रा में ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मीरा देवल, मिनी शर्मा, सोनाली अग्रवाल, मीना देवी आदि शामिल रहीं।

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रिठौरा रोड स्थित विलय धाम मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर विलय ज्ञान धर्मार्थ संस्था की ओर से भंडारे का अयोजन हुआ। कांवड़ियों के अलावा काशीपुर, देहरादून, मुरादाबाद, कानपुर, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, पुणे, गजियाबाद, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद से आए विलय धाम मंदिर के सेवादारों ने भगवान शैलजा नारायण की स्तुुति कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्रो. मथुदीप, दिव्या, सुमित, सुधीर कुमार, पूनम कश्यप, सुषमा सक्सेना, विमलेश कुलश्रेष्ठ आदि भक्तगण मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button