Bareilly News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने चलती एंबुलेंस में किया कुछ ऐसा, चालक के फूल गए हाथ-पांव

डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलटी एंबुलेंस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात रामगंगा पुल के पास सड़क हादसे के बाद अजीबोगरीब इत्तेफाक देखने को मिला। दरअसल, वहां ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे। पास में शहर के निजी अस्पताल के लिए काम करने वाला युवक जितेंद्र अपनी एंबुलेंस लिए खड़ा था।
जितेंद्र के मुताबिक उसने बाइक सवार घायलों को उठाया। इसके बाद एंबुलेंस में पीछे सीट पर लिटाकर सिटी स्टेशन के पास अस्पताल लेकर आ रहा था। महेशपुर फाटक से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास एक घायल को होश आ गया। उसने पीछे से उठकर जितेंद्र की गर्दन मरोड़ दी। इससे उसका एंबुलेंस पर नियंत्रण खत्म हो गया और एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
ये भी पढ़ें- सौहार्द रखा कायम: बरेली में उर्स के पहले दिन बनी ऐसी स्थिति, बारिश में भीगते जवान बन गए दीवार, देखें वीडियो



