रामपुर

Rampur News: बारिश के बावजूद धरने पर डटे रहे किसान

Connect News 24

रामपुर। केमरी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में भारी बारिश होने पर भी अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 20वें दिन राइस मिल में जारी रहा।जिलाध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को मिल पर धरना देते हुए तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। किसानों की मांगे अब तक नहीं मानी गई हैं। इसलिए धरना स्थल पर ही किसानों ने निर्णय लिया है कि 12 सितंबर से अनशन मिल परिसर में ही चालू करेंगे। मिल की नीलामी में धांधली हुई है। अगर यह धांधली न हुई होती तो किसानों को उनका पैसा मिल जाता। किसान अपना पैसा लिए बिना धरना स्थल से नहीं हटेंगे। धरने पर सरदार मनजिंदर सिंह गिल, दानिश खान, हरपाल सिंह, हरद्वारी लाल, हरिशंकर यादव, नरपत सिंह, फूल सिंह, अनोखे लाल, हरपाल आदि उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button