बरेली

Bareilly News: किराये पर कमरा लेकर बना रहे थे अवैध हथियार, पुलिस ने छापा मारा, दो आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

Police arrested two accused of making illegal arms in bareilly

पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किए अवैध हथियार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक मकान पर छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी नगर के मोहल्ला मोहम्मदपुर में नव निर्मित फायर सर्विस स्टेशन के निकट मकान में हथियार बना रहे थे। पुलिस ने मौके से बन और अधबने 24 अवैध हथियार व उपकरण बरामद किए हैं। 

इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना भोजीपुरा के गांव निवासी लालाराम और शेरगढ़ क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर निवासी गुड्डू उर्फ तौफीक को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। लालाराम पर सीबीगंज, भोजीपुरा, इज्जतनगर थानों में 2012 से अब तक आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं । वहीं गुड्डू दो दशक से अवैध हथियार बनाने के धंधे में लगा हुआ है। इस पर शेरगढ़ समेत आधा दर्जन थानों में अब तक 24 मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- पति निकला पापी: पत्नी से बोला- बड़े भाई और भांजे संग सोना होगा, न मानी तो की घिनौनी हरकत; यहीं न रुका दरिंदा

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button