बदायूं

Budaun News: क्विज प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस अव्वल

Connect News 24

Vivekananda House tops in quiz competition

क्विज प्रतियोगिता के सफल बच्चों को सम्मानित करते लोग। संवाद

(फोटो-15)

बिल्सी। बाबा इन्टरनेशनल स्कूल का दसवां स्थापना दिवस शुक्रवार को रेड डे के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यहां सभी बच्चे एवं शिक्षक लाल रंग की पोशाक में नजर आए। सभी कक्षाओं को लाल रंग की आकृतियों से सजाया गया।

कक्षा पीजी से कक्षा 12 तक के सभी बच्चों को चॉकलेट देकर शुभकामनाएं दी गईं। कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों के लिए हुई क्विज प्रतियोगिता तिलक, विवेकानंद एवं भगत हाउस के बीच हुई। जिसमें विवेकानंद हाउस ने विजय प्राप्त की। द्वितीय स्थान पर आजाद हाउस के बच्चे रहे। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने लाल रंग की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि यह रंग प्रेम, शक्ति, क्रोध, और संघर्ष का प्रतीक है। इस मौके पर डायरेक्टर साधना वार्ष्णेय, एचओडी रितु गुप्ता, प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, एकेडमिक डायरेक्टर अनुनंदिनी शर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button