बदायूं

Budaun News: बाइक फिसलने से गिरे युवक की मौत

Connect News 24

उसावां। रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की बाइक की चेन टूट गई, जिससे वह असंतुलित होकर फिसल गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को शाम सात बजे के करीब उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम बछौरा निवासी अनुज बाइक से कलान थाना क्षेत्र के ग्राम हज्जुनगला से अपने गांव बछौरा जा रहा था। मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे पर उसावां से निकलते ही उसकी बाइक की चेन टूट गई। अचानक चेन टूटने से अनुज बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक फिसल गई। बताते हैं कि वह काफी दूर तक फिसल गया, जिससे उसके सिर में काफी चोट लगी। हादसे को देखकर मौके पर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button