Bareilly News: इस बार पांच दिवसीय रोटरी मेला दिसंबर में

शहर में रोटरी क्लब के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी । स्रोत -रोटरी क्लब
पीलीभीत। रोटरी मेला इस बार दशहरे पर न लगकर दिसंबर में लगाया जाएगा। मेले को लेकर रोटरी क्लब की ओर से रंगारंग कार्यक्रम कर पोस्टर को जारी किया गया। इस दौरान गुब्बारों के अलावा शांति के प्रतीक कबूतरों को भी छोड़ा गया। इसके बाद आतिशबाजी हुई।
शहर के एक होटल में रोटरी मेले को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉ.अनिल सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष मेला ड्रमंड कॉलेज में 22 से 26 तक लगेगा। मेले में मुंबई से एक मैजिक शो पार्टी भाग लेगी। इसके अतिरिक्त खान-पान के स्टाल लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए स्पेशल चिल्ड्रन पार्क भी बनाया जाएगा। मेले में प्लेटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा।
इस मौके पर अध्यक्ष डॉ मनोज गुप्ता, मेला संरक्षक डॉक्टर परविंदर सिंह सैहमी, डॉक्टर एसपीएस संधू, डॉक्टर सौरभ अग्रवाल, सतीश जायसवाल, रवि अग्रवाल, विश्वनाथ चंद्र, कपिल अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, देवेश बंसल, अश्विनी अग्रवाल, रवि देव शर्मा, अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।



