पीलीभीत

Pilibhit News: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या का आरोप

Connect News 24

The insulator installed on the high tension line pole inside the house burst

मृतक का मकान । संवाद

गजरौला। दो दिन पहले ही रुद्रपुर से लौटे युवक का शव उसके ही भाई के खेत में खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने पर एएसपी अनिल कुमार यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

गजरौला क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी ममता और लौंगा देवी ने बताया कि उनके देवर नंदलाल (28) रुद्रपुर में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी प्रीति बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलापुर में अपने मायके में रहती हैं। दो दिन पहले ही नंदलाल रुद्रपुर से लौटे थे। इसके बाद बाइक लेकर अपनी ससुराल दौलापुर गए थे। वहां से सोमवार को वह अपने बच्चों को लेकर आए। शाम को वह बच्चों को ससुराल छोड़ आए।

मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे जब ममता और लौंगा देवी घर के बाहर झाड़ू लगा रहीं थीं, तभी उन्होंने पास ही स्थित शेरबहादुर के खेत में नंदलाल का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर एएसपी अनिल कुमार यादव व सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि नंदलाल की हत्या कर शव खेत में डाला गया है।

कुछ दिन पहले ही किया था मकान का सौदा

बताया जा रहा है कि नंदलाल अपना एक मकान और दो बीघा जमीन काफी समय पहले बेच चुके थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने दूसरे घर का भी सौदा कर दिया था। दो दिन पहले ही उन्होंने 30 हजार रुपये लिए थे। चर्चा यह भी है कि नंदलाल के गांव में ही कुछ लोगों पर रुपये उधार थे।

पत्नी से भी चल रहा था विवाद

भाई भगवानदास ने बताया कि नंदलाल का उसकी पत्नी प्रीति से भी विवाद चल रहा था। इसकी वजह से वह उसके साथ नहीं रह रही थी। नंदलाल काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

ग्रामीणों और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। – अंशु जैन, सीओ सिटी

मृतक का मकान । संवाद

मृतक का मकान । संवाद

मृतक का मकान । संवाद

मृतक का मकान । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button