बरेली

Bareilly News: आभूषण-नकदी चुराने वाला सहायक सहित तीन गिरफ्तार

Connect News 24

गुरुग्राम। प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से रखा गया सहायक 25 दिन के भीतर कारोबारी के घर से दस लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गया। सीआईए डीएलएफ फेज-चार की टीम ने मूलरूप से बरेली के रहने वाले आभूषण कारोबारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो दिन की रिमांड के दौरान उनके कब्जे से आभूषण, 6 लाख रुपये, 1 मोबाइल और 1 स्क्रू ड्राइवर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों की दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।

सीआईए डीएलएफ फेज चार के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि एक महिला ने पुलिस चौकी एमजी रोड को दी शिकायत में बताया कि एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये मूलरूप से बरेली के रहने वाले अभय नाम के सहायक को सफायर कोर्ट एस्सेल टावर एमजी रोड, गुरुग्राम में स्थित अपने घर का काम करने के लिए रखा था। 25 दिन बाद वह घर से आभूषण व नकदी चोरी करके ले गया। सेक्टर 27 थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान सीआईए पुलिस की टीम ने आरोपी अभय, उसके साथी बादल को बरेली से गिरफ्तार किया। दो दिन की पुलिस रिमांड के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि रवि नाम के सुनार के पास उसने चोरी का माल बेचा था। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बरेली में दर्ज है चोरी का मामला

पुलिस टीम को छानबीन के दौरान पता चला कि प्लेंसमेंट एजेंसी के जरिये सहायक को काम पर रखा गया था। उसका वेरिफिकेशन भी हुआ था। वह गुरुग्राम के पीजी में काम कर चुका है। उस पर बरेली में पहले से ही चोरी का मामला दर्ज है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला परिवार कारोबारी है। घर में तीन महिलाएं हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button