बरेली

Bareilly News: चोरी के चार ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

Connect News 24

बहेड़ी (बरेली)। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार ट्रक समेत वाहनों के कई कलपुर्जे बरामद किए। कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। बहेड़ी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग ट्रक चोरी करने के बाद उनके इंजन नंबर और चेसिस नंबर मिटा देते हैं। इसके बाद अन्य प्रांतो से एनओसी लेकर फर्जी रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेसिस नंबर लिखकर इन ट्रकों की ब्रिकी कर देते हैं।

सूचना देने वाले ने बताया कि आरोपी फूड प्लाजा के पास ट्रक खड़ेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गन्ने के खेत की आड़ लेकर पांच आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रामपुर के बाबूगढ़ निवासी परवेज, टांडा निवासी अकील अहमद और उत्तराखंड के रामनगर निवासी दानिश बताया।

फरार होने वाले साथियों के नाम देवरनियां निवासी इम्तयाज व फरीद, सितारगंज निवासी युसुफ व फरमान और शेखुपुरा निवासी छोटे बताया। पूछताछ में उन्होंने ट्रक चोरी करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद इन्हें जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button