पीलीभीत

Pilibhit News: रोटरी क्लब ने खमरिया तिराहे का कराया सौंदर्यीकरण

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 15 Sep 2023 12:08 AM IST

Rotary Club beautified Khamaria Tiraha

खमरिया तिराहा के लोकार्पण पर मौजूद विघायक व नगर पालिका अध्यक्ष तथा क्लब के पदा​धिकारी व अन्य । 

पूरनपुर। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन ने खमरिया तिराहे का सौंदर्यीकरण कराया है। पार्क विकसित कर आई लव पूरनपुर का सेल्फी प्वाइंट बनाया है। बृहस्पतिवार को विधायक बाबूराम पासवान और नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने तिराहे का लोकार्पण किया।

नगर पालिका की ओर से नगर के चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। पुरानी स्टेट बैंक बिल्डिंग के समीप तिरंगा चौक बनाया गया है। खमरिया तिराहे का सौंदर्यीकरण कराने का जिम्मा रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन ने लिया था। क्लब की ओर से तिराहे का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही वहां पार्क विकसित किया गया है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। बृहस्पतिवार को लोकार्पण के समय क्लब के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, संजीव गुप्ता, दीपक बंसल, संदीप खंडेलवाल, राजेश रस्तोगी, डॉ. प्रशांत गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button