बरेली

Bareilly News: जिले के स्कूलों में दिखाया गया शिक्षा नीति के तीन साल का सफर

Connect News 24

बरेली। नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर जिले में कई जगह शनिवार को स्कूल खोले गए। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम का लाइव प्रसारण भी स्कूलों में दिखाया गया। स्कूलों में पहले से निर्धारित मुहर्रम का अवकाश रद्द कर दिया गया। औपचारिकता के लिए स्कूल खोले गए। केवल शिक्षकों ने स्कूलों में पहुंचकर लाइव प्रसारण देखा। हालांकि इन स्कूलों में अभिभावकों को ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया था।

इन स्कूलों में दिखाया गया लाइव प्रसारण

प्राथमिक विद्यालय रहपुरा चौधरी में शिक्षक हरीश बाबू शर्मा, गीता रानी, स्वल्प कुमार आदि के साथ विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। स्कूल में पौधरोपण भी किया। फतेहगंज पश्चिमी के मॉडल प्राथमिक विद्यालय उनासी में प्रधानाध्यापिका डॉ. ज्योति कुमारी, नम्रता वर्मा, अशोक कुमार, निताशा, मनोज आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय बौरैया में शिक्षिका राखी गंगवार की मौजूदगी में लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में बिजली गुल होने से शिक्षकों के मोबाइल पर छात्रों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। आंवला के श्री सुभाष इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सहित तमाम विद्यालयों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में भी बिजली न होने के चलते मोबाइल पर लाइव प्रसारण दिखाया गया।

अब तक का सबसे बड़ा समागम-फोटो

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने दिल्ली में आयोजित समागम में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम देश के सबसे बड़े ऑडिटोरियम भारत मंडपम में आयोजित पहला कार्यक्रम है। यह भी बताया कि अधिगम कार्यक्रम में पीएमश्री स्कूलों को सहायता राशि भी जारी की गई है। देश में 22 भाषाओं में किताबों का प्रकाशन शुरू हो चुका है। इससे आने वाले समय में भाषा के आधार पर शिक्षण आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अधिगम कार्यक्रम शिक्षा के लिए आयोजित अब तक का सबसे बड़ा समागम रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button