Rampur News: मिलक सनैया में शाम साढ़े सात बजे के बाद निकले ताजिये
रामपुर। दस मोहर्रम पर भोट में शनिवार को ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान ताजयेए के साथ चल रहे अजादार नारा ए तकवीर, अल्लाह हो अकबर, अली का दामन नहीं छोड़ेगें और या हुसैन या हुसैन के नारे लगा रहे थे। वहीं क्षेत्र के मिलक सनैया, सनैया सुख, सनैया अहमद गांव के ताजियों के ऊंचाई अधिक होने के कारण वह विद्युत लाइन के नीचे से नहीं निकल पाए। जिस पर अपर जिलाधिकरी व अपर पुलिस अधीक्षक आला अधिकारियों व पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए व ताजियों की ऊंचाई कम करवाकर शाम करीब साढे़ सात बजे पुलिस फोर्स की मौजूगदी में कर्बला को रवाना करवाए।।
थाना क्षेत्र के कस्बा भोट, मनकरा ,नरखेड़ा,संकरा,मुंडिया, महेशपुरा , पीपलगांव,नवादा,केशरपुर,मिलक मिर्जा व मिलकबिचौला आदि गांवों में ताजियों का जुलूस निकाला गया। शाम करीब सात बजे तक ही क्षेत्र के सनैया अहमद, सनैया सुख व सनैया अहमद के ताजिये गांव से न निकाले जाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने विद्युत लाइन के तारों को खोले जाने की मांग की। पुलिस द्वारा लाइन खोले जाने से इन्कार करने पर ताजिएदारों ने ताजिये कर्बला में ले जाने से इंकार कर दिया। सूचना पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये व ताजियेदारों से वार्ता कर ताजियों की ऊंचाई कम करवाकर ताजियों के जुलूस करीब साढे़ सात बजे कर्बला की ओर रवाना करवाये।