बरेली

Bareilly News: व्यापारी कल्याण बोर्ड का हो गठन, घटाई जाएं जीएसटी दरें

Connect News 24

बरेली। उप्र टेंट व्यापारी एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बुधवार को पीलीभीत बाईपास स्थित निजी हॉल में आयोजित हुआ। गाजियाबाद में 18 अप्रैल को हुए चुनाव में आगरा के गिरीश मित्तल चेयरमैन और बरेली के गोपेश अग्रवाल वाइस चेयरमैन बने थे।

प्रांतीय अध्यक्ष गाजियाबाद के अशोक चावला, वाराणसी के अभिलेश वर्मा महामंत्री, बरेली के ओम मेहरा कोषाध्यक्ष, अशोक खुराना वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों में अरुण शर्मा, संजय मल्होत्रा, महेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राकेश पंडित निर्वाचित हुए थे। सभी ने शपथ ली।

गोपेश अग्रवाल को टेंट गौरव सम्मान दिया किया। चेयरमैन गिरीश मित्तल ने व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करने और इसमें एक टेंट व्यवसायी के चयन की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला ने जीएसटी की दरें घटाने व ई-वे बिल से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। नगर निकायों औश्र विकास प्राधिकरणों में रियायती दर, लीज पर गोदाम की भूमि उपलब्ध कराने की बात कही।

यूपी मेयर कौंसिल में रखेंगे समस्याएं

मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम ने टेंट व्यापारियों से वादा किया कि नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को यूपी मेयर कौंसिल में रखेंगे। प्रांतीय महामंत्री अभिलेश वर्मा ने किसान क्रेडिट कार्ड की तरह व्यापारी सेवा कार्ड बनाने की मांग रखी।

42 जिलों के टेंट व्यापारी रहे मौजूद

समोराह में बरेली मंडल समेत सुल्तानपुर, आगरा, बहराइच, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, गोंडा, मुरादाबाद, अयोध्या, मेरठ, अलीगढ़ समेत 42 जिलों के टेंट व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दीपक साहनी, अंकुर गोयल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल, राम कुमार आहूजा, अशोक परदासनी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button