बरेली

Bareilly News: नवाबगंज के अधिवक्ता आज और कल करेंगे कार्य बहिष्कार

Connect News 24

नवाबगंज। प्रभारी सब रजिस्ट्रार की कार्यशैली से अधिवक्ता भड़क गए और उन्होंने कार्यालय में हंगामा किया। इसके बाद आपातकाल बैठक बुलाकर सब रजिस्टार कार्यालय का कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी का निर्णय लिया।

बुधवार को एक बैनामे को लेकर अधिवक्ताओं और प्रभारी सब रजिस्टार हरिओम सक्सेना से बहस हो गई। बाद में अधिवक्ताओं ने सब रजिस्टार कार्यालय का घेराव करते हंगामा करना शुरू कर दिया। दोपहर बाद एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी की अध्यक्षता में आयोजित आपातकाल बैठक में प्रभारी सब रजिस्ट्रार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने 6 और 7 जुलाई को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। संगठन के अध्यक्ष माजिद हुसैन जैदी, पूर्व अध्यक्ष चंद्र भाल पाण्डे, सुधाकर लाल रस्तोगी, अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, लक्ष्मी नारायन गंगवार,आनद कुमार, उस्मान अली,अनिल दिवाकर,श्रीपाल गंगवार, फूल कुमार शर्मा, सत्यपाल गंगवार, ओमकार गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यालय में एक अधिवक्ता कागजात लाए थे जिसमें ऑब्जेक्शन स्लिप पर कह रहे थे कि हमारा बैनामा रजिस्टर्ड कर दो। बैनामा में स्टांप कम था वह बैनामा रजिस्टर्ड करने का दवाब बना रहे थे, मैंने कहा कि संबंधित कागजात पेश कर दो जब तक बरेली कलेक्ट्रट के यहां से स्टांप तय नहीं हो जाता मैं बैनामा को रजिर्स्टड नहीं कर सकता। इसी बात पर अधिवक्ता नाराज होकर चले गए। इस मामले को अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। हरिओम सक्सेना, प्रभारी सब रजिस्टार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button