बरेली

Bareilly News: कोहरे से निपटने के लिए जीपीएस फॉग डिवाइस से लैस हुईं ट्रेनें

Connect News 24

बरेली। कोहरे से निपटने के लिए मुरादाबाद और इज्जतनगर रेल मंडल की सभी ट्रेनों को जीपीएस फॉग डिवाइस से लैस किया गया है। इस बार रेलवे सुरक्षा और संरक्षा के लिहाज से सिग्नल पर भी ऑल वेदर लाइट लगा रहा है।

रेलवे 15 अक्तूबर से कोहरे का सीजन मानता है। कोहरे में दृश्यता कम होने से सिग्नल नजर नहीं आते। ट्रेनें लेट होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। इससे निपटने के लिए इस बार रेलवे ने अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। जीपीएस फॉग डिवाइस से लोको पायलट को रेल क्रॉसिंग, मानव रहित रेल क्रॉसिंग, कॉशन, ब्रिज, आरओबी, सीमित ऊंचाई के सब-वे, हाल्ट और रेलवे स्टेशनों की जानकारी मिल सकेगी और वे समय रहते ट्रेन की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकेंगे। डिवाइस में संबंधित रूट का पूरा डाटा रहेगा। इससे कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार ज्यादा प्रभावित नहीं होगी।

पटाखे भी रहेंगे तैयार

रेलवे ने विकल्प के तौर पर सभी स्टेशनों पर सिग्नल देने के लिए पटाखे भी उपलब्ध करा दिए हैं। ये पटाखे पटरी पर लगाए जाएंगे। जैसे ही इंजन यहां से गुजरेगा, पटाखे विस्फोट करेंगे। आवाज सुनकर लोको पायलट को संदेश मिल जाएगा।

वर्जन

कोहरे के मद्देनजर सभी ट्रेनों में जीपीएस फॉग डिवाइस लगाई गई हैं। कोहरे के दौरान भी ट्रेनों की रफ्तार कम नहींं होगी। यात्रा भी सुरक्षित रहेगी। – राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button