बरेली

Bareilly News: अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Connect News 24

बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर अफीम तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बाइक और 1.370 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तस्करी के आरोपियों के तार दिल्ली और झारखंड से जुड़े हैं। एडीजी एएनटीएफ के निर्देश पर यह कार्रवाई डीएसपी एएनटीएफ मेरठ के निर्देशन में एएनटीएफ की बरेली यूनिट ने की।

दो दिन पहले दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला बड़ा गैंग पकड़ा गया था। गैंग के तार बरेली से जुड़े मिले। इनमें एक आरोपी बरेली के अलीगंज के गांव कमालपुर निवासी ओमेंद्र है। ओमेंद्र ने पूछताछ में बरेली के बिशारतगंज के रज्जा हुसैन का नाम बताया। रज्जा हुसैन के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के पहले से कई मामले दर्ज हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे एएनटीएफ बरेली यूनिट ने सिरौली थाना पुलिस के साथ अलीगंज-सिरौली रोड पर पिपरिया तिराहे के पास से तस्करी के दो आरोपी सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी के नेंबर सिंह और शिवकुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1.370 ग्राम अफीम, एक बाइक और 12597 रुपये बरामद किए गए। आरोपी नेंबर सिंह ने बताया कि झारखंड और अन्य राज्यों से तस्करी के आरोपी फतेहगंज पूर्वी के रेलवे स्टेशन पर अफीम लेकर आते है। उनसे वह अफीम खरीदकर बेच देता था। अफीम बेचकर जो भी मुनाफा होता है उसे दोनों आपस में बांट लेते हैं। नेंबर सिंह के खिलाफ आंवला और सिरौली में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button