बरेली

Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 31 Jul 2023 02:01 AM IST

आंवला। भमोरा रोड पर इफको के मैटेरियल गेट के पास रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस दूसरे मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।

रविवार देर रात बाइक पर सवार दो लोग आंवला से भमोरा की ओर जा रहे थे। इफको के मैटेरियल गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को भमोरा सीएचसी भेजा गया। यहां एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल दूसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

देर रात जिला अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। जिला अस्पताल में दम तोड़ने वाले व्यक्ति की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान की गई। मृतक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी मोहन स्वरूप है। दूसरे मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मोहन स्वरूप के परिवार वालों को उत्तराखंड पुलिस के जरिये सूचना भेज दी गई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button