Bareilly News: निजी कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:56 AM IST
फरीदपुर। शाहजहांपुर हाईवे पर केसरपुर गांव के पास स्थित निजी कॉलेज में सोमवार को छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने अपने साथियों को बुला लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। समझाकर मामला शांत कराया गया।
दोपहर के समय छात्रों के बीच विवाद हुआ था। छात्रों के गुट ने एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी। कुछ देर बाद उसके पक्ष में भी कई लोग कॉलेज के बाहर पहुंच गए। बाहरी लोग कॉलेज में न घुस पाएं इसलिए प्रबंधन से जुड़े लोगों ने ताला लगाकर गेट अंदर से बंद करा दिया। कॉलेज के कुछ विद्यार्थी एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
जब वह कॉलेज पहुंचे तो बाहर ही फंस गए। कड़ी धूप में छात्र-छात्राएं बाहर ही खड़े रहे। छुट्टी का समय होने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने गेट नहीं खोला। इस पर कॉलेज के अंदर बंद कुछ छात्र गेट पर सीढ़ी लगाकर बाहर कूदने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बाहरी लोग फरार हो गए। पुलिस ने गेट खुलवाकर पहले तो धूप में खड़े विद्यार्थियों को अंदर भिजवाया। इसके बाद बसों में बैठाकर उन्हें उनके घर भेजा गया।



