बरेली

Bareilly News: युवक की मौत पर दो पक्ष भिड़े, शव छोड़कर भागे ससुरालवाले

Connect News 24

बरेली। आंवला के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद रामगंगा पुल पर परिजन और ससुरालवाले आपस में भिड़ गए। परिजन भारी पड़े तो ससुरालवाले एंबुलेंस में शव छोड़कर फरार हो गए। घटना में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

आंवला थाना क्षेत्र के मधुपुरी निवासी खुशबू ने आंवला थाने में तहरीर दी कि उसके पति दीपक को ससुर व देवर उसके हिस्से की जमीन नहीं दे रहे थे। उसे और पति को इन लोगों ने पीटा था तो वह अपने मायके गांव देवी आ गई थी। शुक्रवार को ससुर व देवर उसके पति को लेकर आए और बाइक समेत उसके गांव में छोड़कर फरार हो गए। पति ने बताया था कि इन लोगों ने उसे खाने में जहर दे दिया था। उन लोगों ने दीपक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

इधर, दीपक के भाई रामू ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि भाभी खुशबू शुक्रवार को अपने मायके गई थी। उसे बुलाने दीपक भी गया था। जब शनिवार सुबह गाजियाबाद निवासी रामू के पास दीपक के ससुरालवालों की कॉल आई कि दीपक की तबीयत ठीक नहीं है। रामू और उसके पिता गजराज सिंह जब खुशबू के घर पहुंचे तो कोई नहीं मिला। दीपक को खोजते हुए वह रामगंगा पुल के पास पहुंचे। वहां एंबुलेंस में दीपक का शव पड़ा था। इस पर ससुरालवालों से विवाद हो गया। जब परिजन भारी पड़े तो ससुरालवाले भाग गए। रामू ने खुशबू के मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button