बरेली

Bareilly News: रिपोर्ट में सुझाए बिंदुओं पर होंगे कार्य, शासन से मांगेंगे बजट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 10 Dec 2023 02:04 AM IST

बरेली। महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में शॉर्ट सर्किट की घटना के बाद जांच रिपोर्ट में दर्ज खामियों को दूर करने की कवायद जल्द शुरू होगी। सिविल और इलेक्टि्रकल ड्राइंग बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी वास्तुविद वर्ग कार्यालय को पत्र भेजेंगे। शासन से बजट भी मांगेंगे।

जांच रिपोर्ट में एमसीएच विंग की सभी मंजिल पर शौचालय के पास विद्युत नियंत्रण कक्ष होने से भविष्य में भी आग लगने की आशंका जताई गई है। रोकथाम के लिए लखनऊ वास्तुविद वर्ग कार्यालय से सिविल और इलेक्टि्रकल ड्राइंग बनवाने और उसके अनुसार निर्माण कराकर शौचालय और विद्युत नियंत्रण कक्ष को अलग शिफ्ट कराने का सुझाव दिया है। ड्राइंग के अनुसार ही उपकरण लगाने की बात कही गई है।सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी खतरे की आशंका न रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश के तहत कार्य होंगे।

जांच रिपोर्ट में एसएनसीयू की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। नवजात भर्ती किए जाने लगे हैं। जांच में जो भी बिंदु सुझाए गए हैं, उन्हें पूरा कराने का प्रयास रहेगा। ड्राइंग बनने और फिर उसके निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराने और निर्माण होने में काफी समय लग सकता है। – डॉ. पुष्पा पंत, एडी हेल्थ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button