बरेली

Bareilly News: छह महीने में कुतुबखाना पुल पर दौड़ा देंगे वाहन; शपथ के बाद महापौर ने गिनाईं प्राथमिकताएं

Connect News 24

Mayor Umesh Gautam listed priorities after taking oath in Bareilly

महापौर उमेश गौतम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महापौर उमेश गौतम ने शनिवार को बरेली क्लब मैदान में लगातार दूसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वह संकल्पों को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले 100 दिनों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को शुरू करने की सभी प्रक्रियाओं को पूरा कराएंगे। प्लांट चलाने वाली कंपनी को इसी निर्धारित समय में सभी दस्तावेज सौंप दिए जाएंगे। इसी के साथ कूड़ा निस्तारण का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए शपथ लेने के साथ ही काम शुरू कर दिया है।

इसके अलावा अगले छह महीने में यानि 180 दिनों में कुतुबखाना फ्लाईओवर पर वाहनों को दौड़ाना शुरू कर देंगे। इसके लिए कार्यदाई संस्था के साथ जल्द ही बैठक कर उन्हें निर्देश दे दिए जाएंगे और सरकार की प्राथमिकता समझा दी जाएगी। अगला लक्ष्य है कि नगर निगम क्षेत्र में सौ फीसदी घरों तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो जाए। यह काम प्राथमिकता में होगा। 

सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों से महापौर ने अपील की है कि वह खुद ही कब्जा हटा लें। यह सभी के लिए अच्छा होगा। इस दौरान महापौर ने कहा कि सभी 80 वार्ड में सिर्फ 25 फीसदी काम बचा है। वह संकल्प लेते हैं कि अगले दो साल में सभी अधूरे विकास कार्य पूरे करा देंगे। महापौर उमेश गौतम को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने 40-40 पार्षदों को दो बार में शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री, योगी सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button