Bareilly News: अवध-असम एक्सप्रेस में शराब पीते यात्री का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:28 AM IST
बरेली। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस में शराब पीते यात्री का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। संदीप गोयल नाम के यात्री ने वीडियो साक्ष्य के साथ रेल मंत्रालय और आरपीएफ से इसकी शिकायत कर दी। यात्री ट्रेन के कोच नंबर बी-1 में शराब पी रहा था। शिकायत मिलने के बाद शराब पीने वाले यात्री की तलाश के लिए ट्रेन को तीन स्थानों पर रोका गया, लेकिन वह नहीं मिला। यह ट्रेन रविवार को निर्धारित समय से 2:10 घंटे की देरी से बरेली आई। जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन की जांच की। यहां भी वह यात्री नहीं मिला। संवाद
किन्नरों ने यात्रियों को किया परेशान, शाहजहांपुर में रोकी गई अवध-असम एक्सप्रेस
बरेली। डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस रविवार को 4:10 घंटे देरी से बरेली आई। इस दौरान आरक्षित कोच में किन्नरों ने यात्रियों से उगाही शुरू कर दी। यात्रियों ने इसकी शिकायत आरपीएफ और मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम से की तो आरपीएफ बरेली पोस्ट को निर्देशित किया गया। उस समय तक ट्रेन बरेली जंक्शन से चल चुकी थी। बाद में ट्रेन को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोककर किन्नरों की तलाश की गई। हालांकि, डीआरएम कार्यालय की ओर से अधिकारिक तौर पर कहा गया है कि आरपीएफ ने यात्रियों से पूछताछ की है। ट्रेन में किन्नरों द्वारा वसूली जैसी कोई बात नहीं बताई गई। संवाद



