बरेली

Bareilly News: चारा लेने गई महिला की गला दबाकर हत्या

Connect News 24

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव लखीमपुर में मंगलवार शाम घर से चारा लेने गई महमूदन (65) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव गन्ने के खेत में मिला। उन्हीं के दुपट्टे से उनका गला बंधा हुआ था।

लखीमपुर गांव निवासी इकबाल ने बताया कि उनकी मां महमूदन घर से चारा लेने जंगल गई थीं। किसी ने उन्हें सूचना दी कि जबर सिंह के गन्ने के खेत में उनकी मां का शव पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसे लेकर शुरू में कुछ आशंका जताई गई पर फोरेंसिक टीम की जांच में वह निर्मूल निकली। डॉग स्कवॉड ने भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। एसपी देहात मुकेश मिश्रा, सीओ बहेड़ी तेजवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। खबर लिखे जाने परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।

हल्का सा कसा था गला

हत्या की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी पर महमूदन के गले के पास निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। दुपट्टे को हल्का सा गर्दन पर कसा गया है। शव खेत में कुछ अंदर पड़ा था, चप्पलें बाहर ही रखी थीं। आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव खींचकर खेत के अंदर डाला गया है।

पहले हो चुकी छह महिलाओं की हत्या

मीरगंज सर्किल के शाही थाना क्षेत्र में चार माह के अंतराल में छह महिलाओं की हत्या हो चुकी है। अब इस हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत है।

वर्जन

महिला की गला दबाकर हत्या करने जैसी स्थिति है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल परिवार ने तहरीर भी नहीं दी है। जल्दी ही हकीकत सामने आ जाएगी। – मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button