Bareilly News: एअरफोर्स इलाके में अस्पताल जा रही महिला की चेन उड़ाई
बरेली। रिश्तेदारों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर अस्पताल जा रही महिला की सोने की चेन एअरफोर्स इलाके में झपट्टा मारकर लूट ली गई। महिला ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीबीगंज के पस्तौर निवासी गुंजन शर्मा ने बताया कि वह 15 मई को दोपहर एक बजे अपने रिश्तेदारों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर भोजीपुरा अस्पताल जा रही थीं। तभी एअरफोर्स इलाके में नैनीताल हाईवे पर मजीद लस्सी वाले की दुकान के पास बाइक सवार दो युवक आए और उनकी सोने की चेन गले से खींचकर भोजीपुरा की ओर भाग गए। घटना बैरियर वन चौकी के पास हुई तो वह तुरंत चौकी पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी। पांच दिन बाद इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
00000
सीसीटीवी कैमरों से पहचानने का प्रयास
– चौकी के पास हुई चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट पांच दिन बाद दर्ज हो सकी। साथ ही ऐसी जगह घटना होने से पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले भी इस क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और लूट की घटनाएं हुई हैं। चौकी पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं जिनकी मदद से लुटेरों की पहचान की जा रही है।



