बरेली

Bareilly News: कैंट में युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या

Connect News 24

बरेली। कैंट में वीरांगना चौक के पास बंगला नंबर 12 निवासी रोहित (23) की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव कैंट के बिशप इंटर कॉलेज के पास चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला। मौके पर शराब पीने के बाद झगड़े के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को दोस्तों पर शक है।

रोहित की मां मुन्नी की सूचना पर रविवार दोपहर बाद कैंट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां रोहित का शव पड़ा था। उसके सिर में चोट के निशान थे। पास में ईंटें भी पड़ी थीं, जिससे लग रहा था कि ईंटों से ही उसे मारा गया है। मां मुन्नी ने कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह को बताया कि रोहित हल्द्वानी में ठेकेदार के साथ किसी होटल में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। शनिवार दोपहर 2 बजे वह घर से बाहर गया था। देर रात तक वह उसके लौटने का इंतजार करती रहीं पर उससे संपर्क नहीं हो सका। रविवार को उसकी हत्या की जानकारी हुई।

पुलिस को शव के पास शराब की खाली बोतलें और कपड़े मिले हैं। उन्हें सील कर दिया गया। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई पर किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही हकीकत का पता लग सकेगा।

वर्जन

कैंट के खंडहरनुमा क्वार्टर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटनास्थल की स्थिति से लग रहा है कि किसी करीबी ने ही हत्या की है। जल्दी ही इसका राजफाश किया जाएगा। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button