Bareilly News: भोर में झमाझम, दिन भर सताती रही उमस
बरेली। शनिवार को दिन भर गर्मी का पीछा कर रही बारिश ने रविवार को तड़के ही शहर को भिगोया। अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। दो दिन बाद मानसून की सक्रियता कम होगी और चटक धूप निकलेगी।
रुहेलखंड में मानसून फिर सक्रिय हुआ तो लोगों को तपिश से निजात मिल रही है। बीते 24 घंटे में 44 मिमी बारिश हुई। रविवार को भोर में हुई बारिश के बाद दिन भर हल्की धूप रही। उमस भरे मौसम में लोग पसीने से बेहाल रहे। बादल और धूप की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक रविवार को उच्च वायुदाब के चलते मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो सका। शाम से मानसून की सक्रियता बढ़ी है जो अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री का 32.8 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी सौ फीसदी और हवा की गति 8 किमी प्रति घंटे रही।



