Bareilly News: बारिश से कई ट्रेनें रद्द, तीन का रूट बदला
बरेली। उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर रेल ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। सरहिंद-नांगल डैम, चंडीगढ़-सनहवाल और अंबाला-सहारनपुर रूटों पर ज्यादा नुकसान के कारण उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने नौ ट्रेनों को रद्द किया है। ये ट्रेनें सोमवार को बरेली नहीं आएंगी। तीन ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। छह ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को समस्या हो सकती है।
इन ट्रेनों को किया रद्द
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 12210 काठगोदाम-कानपुर एक्सप्रेस, 12209 कानपुर-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14610 माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों का बदला रूट
13005 पंजाब मेल, 15531 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया पानीपत होते हुए चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें आंशिक निरस्त
12235 बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुरादाबाद, 13307 किसान एक्सप्रेस को लक्सर, 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस को रुड़की, 15211 जननायक एक्सप्रेस को नजीबाबाद, 12357 अर्चना एक्सप्रेस को केसरी, 14617 अमृतसर-बनमुखी एक्सप्रेस को सहारनपुर तक चलाया जाएगा।



