बरेली

Bareilly News: शिवालयों में आज से गूंजेगा हर-हर महादेव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 10 Jul 2023 01:30 AM IST

बरेली। सावन के पहले सोमवार के लिए शहर के शिवालय सजकर तैयार हो गए हैं। भगवान के दर्शन, पूजन और अभिषेक की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त शिवालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान हर ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। कांवड़िये गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

सोमवार भोर में ही मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिरों में बांस बल्लियां लगाकर महिला व पुरुषों के लिए अलग पंक्तिबद्ध तरीके से पूजन अभिषेक व दर्शन की व्यवस्था की गई। भगवान के दर्शन के लिए देर शाम से ही शिवभक्तों के जत्थों का आना शुरू हो गया है। जबकि तमाम जत्थे एक दिन पूर्व कछला और सुबह में रामगंगा के लिए रवाना हो गए थे। देर रात तक तमाम कांवडियों के जत्थे मंदिरों पर पहुंचने लगे थे। जो भोर में मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार करते रहे।

इधर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से शिवालयों श्रंखलाबद्ध रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रथम चरण में सोमवार को जलाभिषेक शोभायात्रा प्रात: छह बजे श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से निकाली जाएगी। जो बाबा त्रिवटीनाथ मंंदिर पहुंच कर सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button