Bareilly News: मोबाइल चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, घटना के बाद आरोपी फरार

पेड़ से बंधा युवक
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन चोरी के शक में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। युवक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है।
बुधवार की शाम साढ़े चार बजे भोजीपुरा इलाके के गांव रम्पुरा माफी निवासी कल्लू खां अपने पुत्र शराफत के साथ भोजीपुरा की साप्ताहिक बाजार जा रहा था। रम्पुरा माफी नहर की पुलिया के पास गांव निवासी दारा खां व उसके तीन पुत्र खड़े थे। उन लोगों शराफत को रोक लिया।
पेड़ से बांधकर पीटा
आरोपियों ने शराफत से कहा कि तेरा लड़का ताहिर मोबाइल चुराकर ले गया है। आरोपी गालियां देने लगे और शराफत को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया। उसकी पिटाई करने लगे। जब पिता कल्लू खां बचाने पहुंचा तो उसकी भी पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस व परिवार वालों ने शराफत को मुक्त किया। पुलिस कल्लू खां की तहरीर पर बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी की धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



