Bareilly : बीड़ी से आफत में पड़ गई बुजुर्ग की जान, चिंगारी से लगी कपड़ों में आग, गंभीर रूप से झुलसे

एंबुलेंस में पीड़ित व्यक्ति और परिवार की महिला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रविवार सुबह धूप सेंकते समय बीड़ी पी रहे बुजुर्ग कपड़ों पर चिंगारी गिरने से आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। परिवार के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया।
थाना बारादरी क्षेत्र के सहसवानी टोला पीली मिट्टी के पास के रहने वाले 65 वर्षीय अजीज खान ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे वह घर के बाहर धूप सेंक रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी उनके कपड़ों पर गिर गई।
ये भी पढ़ें– बरेली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर पुआल में जलाया, अधजली लाश बरामद
चिंगारी से उनके कपड़े सुलगने लगे। जब तक संभल पाते, वह आग से झुलस गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पानी डालकर आग बुझाई। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



