बरेली

Bareilly: फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा बदनाम, सोशल मीडिया पर डाला नंबर, महिला ने लगाई मदद की गुहार

Connect News 24

Physiotherapist posted woman phone number on social media in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने पर लाज बचाने के लिए एक महिला ने अब संपूर्ण समाधान दिवस में मदद की गुहार लगाई है। आरोप है कि एक फिजियोथेरेपिस्ट ने सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर मोबाइल नंबर लिख दिया। वह उसे बदनाम कर रहा है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह एक फिजियोथेरेपी सेंटर में नौकरी करती थी। फिजियोथेरेपिस्ट की हरकतों से परेशान होकर नौकरी छोड़ दी। आरोप है कि फिजियोथेरेपिस्ट उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। संबंध न बनाने पर बदनाम करने की धमकी देता रहा। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: मेरे रुपये चुराता है पति… शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पत्नी, बताई चौंकाने वाली वजह

महिला ने कुछ दिन बाद दूसरी जगह नौकरी कर ली। आरोपी ने यहां के मालिक को कॉल कर उसने नौकरी से निकालने को कहा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नंबर भी डाल दिया है। जिस पर अनजान लोग कॉल कर रहे हैं। इससे मानसिक स्थिति बिगड़ रही है।

महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एडीएम सिटी ने इंस्पेक्टर इज्जतनगर को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई को कहा है। शनिवार को समाधान दिवस में 27 फरियादी पहुंचे थे। शिकायत निस्तारण के लिए संबंधित विभाग भेजी गई हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button