Bareilly: दो महीने का वेतन नहीं मिला, मई के भी 25 दिन गुजरे, विद्युत निगम के संविदा कर्मी धरने पर बैठे

धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में विदुयत निगम के संविदा निविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शाम मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा से दोबारा मिला था। राजीव कुमार शर्मा ने पिछले मंगलवार को सात दिनों के भीतर वेतन दिलाने का वायदा किया था जो पूरा नहीं हो सका।
इसे मुद्दा बनाकर संविदा कर्मचारियों ने धरना शुरू किया है। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि वेतन को लेकर के नई कंपनी के साथ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का एमओयू साइन हो चुका है। वेतन देने की प्रक्रिया चल रही है, किसी भी समय वेतन कर्मचारियों के खाते में आ सकता है।



