बरेली

Bareilly: चौबारी मेले में पंजाब से आया ‘तूफान’, सफेद घोड़े की कीमत जानकर लोग रह जाते हैं हैरान

Connect News 24

horse worth one lakh and 25 thousand came from Punjab to the Chaubari Mela Bareilly

मेले में आकर्षण का केंद्र है सवा लाख का सफेद घोड़ा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा के तट पर बृहस्पतिवार से चौबारी मेला शुरू हो गया है। मेले में फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। नखासा भी सज गया है। दो साल बाद यहां घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। पंजाब से आया सफेद घोड़ा (तूफान) कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। 

चौबारी मेले में अपने घोड़ों को लेकर पहुंचे दुकानदार गौरव इस बार काफी उत्साहित हैं। पंजाब, एटा, पीलीभीत, प्रयागराज से घोड़े बेचने वाले पहुंचने लगे हैं। पंजाब से सात घोड़े लेकर चौबारी पहुंचे नईम अहमद ने बताया कि इनकी कीमत 32 हजार से शुरू है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: नशे की गोलियां देकर पत्नी करती थी ऐसा काम, रात में अचानक टूटी पति की नींद तो रह गया हैरान

सबसे महंगा घोड़ा 1.25 लाख का है। इसका रंग सफेद और नाम तूफान है। यह नुकरा प्रजाति का घोड़ा है। इस प्रजाति के घोड़े काफी बलवान होते हैं। इनकी खुराक का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। लगाम, मोहरा, काठी आदि बेचने वाले सौरब ने बताया कि यहां सात दुकानें लगाई गई हैं। वह 22 वर्षों से इसे बनाते और बेचते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button