Budaun News: कमिश्नर ने नामावलियों के पुनरीक्षण की समीक्षा कर दिए निर्देश

कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावालियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने समस्त विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति से कमिश्नर को अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान में ऑनलाइन फाॅर्म अधिक प्राप्त हुए हैं। कमिश्नर ने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बीएलओ 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहीं महिला मतदाता के कम से कम पांच आनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। संवाद