Bareilly: नशे की गोलियां देकर पत्नी करती थी ऐसा काम, रात में अचानक टूटी पति की नींद तो रह गया हैरान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने उसकी जान बचाई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
नवाबगंज के एक मोहल्ले में युवक अपने परिवार के साथ रहता है। उसका आरोप है कि पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। पत्नी उसे दूध में नशे की गोलियां खिलाकर रात में अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाती है। 18 नवंबर की रात पत्नी ने उसे दूध में नशे की गोलियां मिलाकर दे दीं। जब वह गहरी नींद में सो गया तो पत्नी ने अपने प्रेमी को घर में बुला लिया।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी मायके से नहीं आई तो नाराज पति ने कर ली आत्महत्या, छह महीने पहले ही हुई थी शादी



