Bareilly: धूम-धड़ाके के साथ उसी रास्ते से निकला कांवड़ियों का जत्था, जहां हुआ था पथराव; फोर्स रही तैनात

जोगी नवादा में कांवड़ियों का जत्था
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में रविवार को गुंसाई गौंटिया से जोगी नवादा के वनखंडी नाथ मंदिर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे पर इबादत स्थल के सामने पथराव कर दिया गया था। पथराव में कुछ कांवड़िये घायल हो गए थे। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। सोमवार को इन्हीं कांवड़ियों का जत्था कछला घाट से गंगाजल लेकर जोगी नवादा वापस लौटा।
वनखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद डीजे बजाते सैकड़ों कांवड़िये उसी रास्ते से वापस गए, जहां पर रविवार को विवाद हुआ था। इस दौरान पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी भारी संख्या में मौजूद रही। कावड़ियों का जत्था निकलने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश… पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!



