बरेली

बरेली: सोशल मीडिया में छाई ये महिला अधिकारी, पति का आरोप- ‘पत्नी को पढ़ाया, अधिकारी बनाया उसी ने धोखा दिया’

Connect News 24

आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे है जो कि सोशल मीडिया में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है…जिसकी कहानी अगर आप भी सुन लें तो आप भी कहेंगे कि ये खबर है या फिर किसी फिल्म के लिए लिखी कोई स्क्रिप्ट….इसके किरदारों की बात करें तो एक शख्स… जो ये दावा कर रहा है कि उसने तमाम दुख और परेशानियां झेलकर अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी लगाकर अपनी पत्नी को पीसीएस अधिकारी तक का मुकाम हासिल करवाया…मगर जब उसकी पत्नी अधिकारी की कुर्सी पर बैठ गई तो उसने अपने ही पति के साथ बेवफाई कर दी…और तो और पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश भी रची…दरअसल ये पूरी कहानी यूपी के बरेली की है…और ये खबर बरेली में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या को लेकर है…ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में कार्यरत फोर्थ क्लास कर्मचारी हैं…पति आलोक ने ही अपनी अधिकारी पत्नी और उसके प्रेमी पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. हालांकि इस पर पत्नी का कहना है कि पति ने ही धोखा दिया अपने आप को अधिकारी बताया और बाद में पता चला कि कमचारी है और अफेयर की बात उनकी निजी जिंदगी है…


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button