नाबालिग को बेरहमी से पीटा: भीम आर्मी ने ट्विटर पर पुलिस से की शिकायत, आरोपी को बताया भाजपा कार्यकर्ता

आरोपी युवक
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में एक किशोर को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। घटनास्थल बारादरी थाना क्षेत्र का बताया गया है। भीम आर्मी से जुड़े युवक ने ट्विटर पर इस मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की। ट्वीट के बाद बारादरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ट्वीट किया गया है कि नाबालिग लड़के को पीटने वाला युवक भाजपा कार्यकर्ता है। उसका नाम संजय राजपूत है। वह संजय नगर का रहने वाला है। वीडियो में युवक बेल्ट से किशोर की पिटाई करते दिख रहा है। घटनास्थल पर कुछ और युवक हैं। एक वीडियो बना रहा है।
ये भी पढ़ें- जब बिदक गई ‘धन्नो’: चालक को छोड़ तांगा लेकर हुई फरार, VIDEO देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
पीड़ित किशोर रोते हुए आरोपी से छोड़ने की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी उस पर बेल्ट बरसाता रहा। थप्पड़ मुक्के मारे। पास में खड़ा दूसरा युवक आरोपी के साथ से बेल्ट छीन लेता है। यह वीडियो कब है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।



