शादी के पांच महीने बाद मौत: घर में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप; पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट

विद्या का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के पांच महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार रात उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायका पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पति और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना मीरगंज के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद निवासी राम औतार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन विद्या की शादी शेरगढ़ क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी जोगिंदर के साथ इसी साल 23 अप्रैल को की थी। मृतका के भाई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार शादी में खूब खर्च किया था, लेकिन ससुरालवाले दहेज मांग रहे थे। दहेज की मांग को लेकर शादी के तुरंत बाद से ही विद्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें- बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी



