पूर्व मंत्री को बड़ी राहत: जानलेवा हमले के मामले में सपा नेता भगवत सरन गंगवार समेत 11 लोग लोग बरी

कोर्ट में जाते पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार व अन्य (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सात साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने पूर्व मंत्री सपा नेता भगवत सरन गंगवार समेत सभी 11 लोगों को बरी कर दिया। कोर्ट ने झूठी रिपोर्ट लिखाने के आरोप में वादी के खिलाफ मुकदमा कायम करने का आदेश भी दिया। मामला विशेष न्यायाधीश एम पी एमएलए कोर्ट का है।
यह था मामला
वर्ष 2017 में नवाबगंज विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे केसर सिंह गंगवार व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे भगवत सरन गंगवार के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में वादी तेजराम ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट लिखाई कि 14 फरवरी 2017 को सुबह 8: 45 मिनट पर नवाबगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने 50-60 गाड़ियों के काफिले के साथ बरेली की ओर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी



