Pilibhit News: भगवान परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला की रखी आधारशिला

गुरू पूर्णिमा पर परशुराम मूर्ति स्थापना की आधारशिला रखी गई।
पीलीभीत। गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्मचारी घाट रोड स्थित पंचमुखी हनुमत धाम के समीप कूड़े के ढेरों को साफ करा कर पौधरोपण किया गया। इसके बाद हनुमत धाम परिसर में भगवान परशुराम मंदिर और धर्मशाला का शिलान्यास किया गया।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से हनुमत धाम के समीप साफ-सफाई कराने के बाद पहले पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा सावन मास में पौधरोपण करना सबसे पुनीत कार्य है। वह अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की आभारी हैं, जिसने शहर को सुंदर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसमें वह हरसंभव सहयोग करेंगी।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, समाजसेवी अनिल महेंदु आदि ने पौधरोपण किया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने हनुमत धाम परिसर में भगवान परशुराम मंदिर और धर्मशाला के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इस मौके पर सर्च वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित पटेल, हरिओम बाजपेई, बाबा हरिदास दास, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, श्रीराम शर्मा, चिरंजीव गौर, संजीव शर्मा, अमरीश शर्मा, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, सिविल बार के अध्यक्ष विवेक पांडे आदि मौजूद रहे।